सासनी : मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सर्व धर्म आश्रम प्रभारी महात्मा श्री सुखिया नन्द द्वारा भजन, का आयोजन हुआ
1 min read
सासनी : मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सर्व धर्म आश्रम प्रभारी महात्मा श्री सुखिया नन्द द्वारा सासनी के जरैया में रामजीलाल लाल कुशवाहा के घर सतसंग, भजन, का आयोजन हुआ। प्रवचन करते हुए कहा की बिना आत्मज्ञान के जीवन सफल नहीं है इस लिए सद्गुरु की शरण जाकर आत्मज्ञान को प्राप्त कर अपने जीवन का कल्याण करें। यही जगत में सार है और सब बेकार है। ।। घट में है सूजे नहीं लानत ऐसी जिंद। तुलसी जा संसार कूँ भयो मोतियाबिंद।।सतसंग भक्त मोके पर, विनोद कुमार,ज्ञानेंद्र सिंह, लखमी चंद्र, देव प्रकाश,बलवीर सिंह, हरवीर सिंह, सागर कुशवाहा, प्रेमवती, मीरा, संतोषी, चन्द्रवती, सीमा देवी, अनीता देवी, राम देवी, लक्ष्मी देवी,बरुण,खुशमय, गरिमा, निधि, आदि प्रेमी मौजूद रहे।
INPUT – DEV PRAKASH