रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से मांगी जल आपदा राहत की मंगलकामना…

1 min read
Spread the love

विश्व मंगलकामना एवं प्राकृतिक आपदाओं से बचाव हेतु वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वाधान में शनिवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।
खैर रोड स्थित शहर के प्रतिष्ठित शिवालय श्री सिद्धपीठ खेरश्वर महादेव मंदिर पर वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज की अध्यक्षता में शहर के A.D.J श्री सुरेन्द्र मोहन सहाय, अनीता सहाय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, दुष्यंत शास्त्री, ओम वेदपाठी, ऋषभ वेदपाठी आदि ब्राह्मणों ने वैदिक मन्त्रोंच्चार के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणेश,भूमि,माँ पार्वती सहित सम्पूर्ण शिव परिवार का पंचामृत अभिषेक करवाया उसके बाद शिव के प्रिय वस्तुओं में भाँग,बिल्बपत्र,धतूरा फल एवं पुष्प तथा शमी के पत्ते अर्पित कर चंदन और इत्र से श्रंगार किया एवं सुंदर वस्त्र अर्पित किये। इस अवसर पर स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि देवशयनी एकादशी के बाद ब्रह्माण्ड की समस्त सत्ता भगवान शिव के हाथ में होती है तीनों लोकों के अधिष्ठात्र देव महादेव पल भर में क्रोधित हो जाते हैं तथा उसी तरीके से प्रसन्न भी बहुत जल्दी ही हो जाते हैं। स्वामी जी ने उत्तराखंड और हिमाचल में चल रहे प्राकृतिक आपदा और जल प्रलय को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि धार्मिक स्थान पिकनिक स्पॉट बन जाते हैं तो इसी प्रकार प्रकृति का दंड देखने को मिलता है। प्रकृति से छेड़छाड़ कर आज की आधुनिक पीढ़ी स्वयं के भविष्य को खतरे में डाल रहे हैं। भगवान के प्रति आस्था के केंद्रों को केवल और केवल आध्यात्मिक रूप से संजोकर रखा जाना चाहिए। पूजा अर्चना के बाद भगवान शिव की महाआरती की गयी जिसमें आदर्श सहाय,अनिमेष सहाय, अनिल तिवारी, समीक्षा तिवारी, कपिल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *