सिकंदराराऊ : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने किया भागवत कथा का शुभारंभ

1 min read
Spread the love

सिकंदराराऊ : ब्राह्मणपुरी स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, पेड़ वाला स्कूल पर भागवत कथा का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने व्यास गद्दी की पूजा अर्चना करके किया। इससे पूर्व इस्कॉन मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर सर पर कलश लेकर चल रही थी। वही डीजे की धुन पर भी महिलाएं और बच्चे जमकर थिरके। कलश यात्रा से माहौल भक्तिमय हो गया।नगर भ्रमण के दौरान कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर के जगह-जगह स्वागत किया गया।
कथा का शुभारंभ करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश का मान बढ़ाने का काम किया है। भारत की संस्कृति को आज विदेशों में भी अपनाया जा रहा है। सनातन की पताका पूरे विश्व में लहरा रही है।
विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा जिस क्षेत्र में भगवत कथा का आयोजन किया जाता है उस क्षेत्र में खुशहाली आती है। हम सबको ईश्वर के बताए मार्ग पर चलना चाहिए तभी मोक्ष संभव है।
कथावाचक आचार्य पंडित सुभाष दीक्षित ने पहले दिन भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि मृत्यु को जानने से मृत्यु का भय मन से मिट जाता है, जिस प्रकार परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर अभय को प्राप्त किया, वैसे ही भागवत जीव को अभय बना देती है। प. दीक्षित ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परमहंसों की संहिता है, भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाता है। अधिक मास में इसके श्रवण का महत्व है। भागवत कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है। यह ग्रंथ वेद, उपनिषद का सार रूपी फल है। यह कथा रूपी अमृत देवताओं को भी दुर्लभ है।
आयोजकों ने सभी अतिथियों का फूल माला, पटका, पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया।
इस अवसर पर विनय चतुर्वेदी, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, रमेश चतुर्वेदी, मुनेश चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, तरुण चतुर्वेदी, बृज बिहारी कौशिक, पंकज गुप्ता, सुनील गुप्ता, सैक्रेटरी सिंह यादव, मोहित उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, अरविंद शर्मा, रमेश उपाध्याय, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, राजकुमार वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, सुशीला चौहान, राज वार्ष्णेय, सुरेंद्र वार्ष्णेय, बबलू सिसोदिया, राजकुमार वार्ष्णेय, उमेश उपाध्याय, शैलेंद्र दीक्षित, विष्णु कांत दीक्षित, कन्हैया शर्मा ,सचिन दीक्षित, सुनील शर्मा, दुर्गेश शास्त्री, शरद शर्मा, केके शर्मा, रितिक पांडेय, शशांक दीक्षित आदि मौजूद रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *