सिकंदराराऊ : आरसी हेल्थ केयर फार्मा पर हुआ धार्मिक आयोजन

1 min read
Spread the love

सिकंदराराऊ : ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित आरसी हेल्थ केयर फार्मा के मंदिर प्रांगण में मंगलवार की देर शाम गोवर्धन पूजा महोत्सव हर वर्ष की भांति इस बार भी धूमधाम से मनाया गया। गोवर्धन पूजा के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। शाम के समय गोवर्धन महाराज की आरती और गिरिराज धरण श्री कृष्ण का संगीतमय कीर्तन का नजारा बेहद ही खूबसूरत था। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते हुए नजर आए। उसके बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया।श्रद्धालुओं ने अन्नकूट का प्रसाद उत्साह के साथ ग्रहण किया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर विश्व व परिवार में सुख शांति की कामना की।
राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पहले सभी ब्रजवासी इंद्र देव की पूजा करते थे। भगवान श्री कृष्ण के कहने पर सभी ब्रजवासियों ने गोवर्धन की पूजा करनी प्रारंभ कर दी। जिसके कारण इंद्रदेव क्रोधित हो गए और ब्रज में घनघोर वर्षा प्रारंभ करा दी। चारों ओर तबाही मचने लगी। ये सब देखकर भगवान श्री कृष्ण ने सबकी रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया। सभी ब्रजवासियों ने अपने परिवार और पशुओं के साथ गोवर्धन पर्वत के नीचे शरण ली। सात दिनों तक घनघोर वर्षा होती रही। परंतु इससे भी ब्रजवासी विचलित नहीं हुए। तब इंद्रदेव को ये आभास हुआ कि श्री कृष्ण कोई साधारण बालक नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने श्री कृष्ण से क्षमा याचना की। तभी पूरे देश में गोवर्धन पूजा की जाती है।
इस अवसर पर किशन स्वरूप चतुर्वेदी, रमेश चतुर्वेदी, मुनेश चतुर्वेदी, विनय चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, आरसी हेल्थ केयर फार्मा के निदेशक राजीव चतुर्वेदी, राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, अरविंद कुमार शर्मा, मुकेश भारद्वाज, मुदित भारद्वाज, विदितदेव चतुर्वेदी, सिद्धार्थ, हर्षित, युवराज, रुद्र, अर्जुन पंडित, वंश, स्पर्श, शौर्य कटारा, राकेश सेंगर सभासद, अवनीश यादव, निखिलेश सिसोदिया, आदि मौजूद थे।

INPUT – VINAY  CHATURVEDI

यह भी देखें:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *