जान लेते हैं इस सप्ताह का राशिफल 12 जून से 18 जून तक का राशिफल

1 min read
Spread the love

मेष राशि :  सप्ताह के शुरु का समय आपके व्यावसायिक जीवन और परिवार के सभी सदस्यों के बीच आपसी सद्भाव के उत्तम संकेत दे रहा है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल नीच राशि का होकर कर्क में शुक्र देव जी के साथ गोचर कर रहा होगा। आपको पिता का सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा परन्तु कार्य क्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना अवश्य प्राप्त होगी। आपके प्रयासों का परिणाम आपको कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन में वांछित इच्छाओं को पूरा करेगा।

वृष राशि :  सप्ताह के शुरुआत में आपके नाम और प्रसिद्धि में बढ़ोत्तरी के प्रबल योग बन रहे हैं। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कर्क राशि में गोचर कर रहा होगा साथ ही नीच राशि का मंगल भी कर्क में ही गोचर कर रहा होगा। यह आपके पद और अधिकारों में भी बढ़ोत्तरी करेगा। अचानक से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और परिवार के सदस्यों की उपलब्धियां खुशी देगी। आपको विशेष रुप से पिता, वरिष्ठजनों और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि :  सप्ताह के शुरु के भाग में आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा क्योंकि महत्वपूर्ण कायों में आपको निराशा और विफलता की प्राप्ति हो सकती है। क्योंकी इस समय आपका राशि स्वामी बुध वृष राशि में गोचर करेगा और साथ ही अंत के दो दिन में शुभ ग्रह चंद्रमा जी भी आपकी राशि में गोचर करेंगे।

कर्क राशि : सप्ताह के शुरुआत की अवधि दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए अच्छी रहेगी। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा 12 और 13 जून को मीन राशि में, 14-15-16 को मेष राशि में और 17 और 18 जून को वृष राशि में गोचर करेगा। साथ ही साझेदार भी पहले से अधिक खुश रहेंगे और वैवाहिक जीवन में अधिक आनंद व रोमांच रहेगा। नये व्यापार अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए यह एक अच्छा समय है। साथ ही आपके सेहत के लिए शुभ नहीं रहेगा।

सिंह राशि : सप्ताह के आरम्भ में आप अपनी ऊर्जा का व्यय ऋण, रोग और कानूनी विवादों से संबंधित मुद्दों से निपटने में करेंगे। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी सूर्या वृष राशि में बुध के साथ गोचर कर रहा होगा लेकिन 15 से सूर्या वृष राशि से निकल कर 16 से मिथुन राशि में गोचर करेगा। इसके कारण आपको अत्यधिक थकावट हो सकती है। यह स्वास्थ्य, प्रसन्नता और आपके जीवनसाथी की मानसिक स्थिति के लिए बहुत कठिन समय है। यह साझेदारी उपक्रमों के लिए अच्छा समय नहीं है। जीवनसाथी के साथ बेहतर सामंजस्य रहेगा।

कन्या राशि : सप्ताह के शुरुआत में आपको कुछ पेट संबंधी विकार हो सकते हैं। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध वृष राशि में गोचर कर रहा होगा साथ ही अंत के दो दिन के लिए चंद्रमा भी आपकी राशि में गोचर करेगा। शिक्षा और भावनात्मक संबंधों के लिए यह समय सही रहेगा। अचानक से बच्चों के साथ आपके मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। सट्टा गतिविधियों के लिए यह समय औसत रहेगा। आपकी सामाजिक रुप से प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ बैठकें फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इसके साथ ही आपकी कुशलता और प्रबंधन क्षमता की सराहना होगी।

तुला राशि : सप्ताह के शुरुआत की अवधि माता का स्नेह और समर्थन पाने के लिए अनुकूल है। लेकिन आप मां के खराब स्वास्थ्य की वजह से चिंतित और परेशान रहेंगे। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कर्क राशि में नीच के मंगल के साथ गोचर कर रहा होगा। वाहन और घर के रख-रखाव से संबंधित मामलों में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस समय बच्चों, स्वास्थ्य और भावनात्मक संबंधों से संबंधित कुछ अनावश्यक चिंता होने की संभावनाएं दे रहा है।

वृश्चिक राशि : सप्ताह आरम्भ में आप सक्रिय रुप से सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और कुछ हद तक इस तरह की गतिविधियों में सफल होने में आपके जीवनसाथी की भूमिका भी प्रभावशाली रहेगी। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच का होकर गोचर कर रहा होगा और साथ ही शुक्र भी आपके साथ ही गोचर कर रहा होगा।

धनु राशि : सप्ताह के शुरु से ही आप अपनी ऊर्जा और व्यय को परिवार के कल्याण हेतु प्रयोग करेंगे। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मेष राशि में गोचर कर रहा होगा। घर पर खुशी और शांति का माहौल होगा। आपको सबका समर्थन मिलेगा और परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे के प्रति सहयोगी रहेंगे।साथ ही आपके अवधि सामाजिक गतिविधियों के लिए शुभ रहेगी और इन गतिविधियों से आपको अपने शत्रुओं और कानूनी मुद्दों पर जीत मिल सकती है।

मकर राशि : सप्ताह आरम्भ का समय आपकी प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य की बहाली, शारीरिक प्रतिरक्षा और व्यक्तित्व विकास को बढ़ाने के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी आपकी दूसरी राशि कुम्भ में गोचर कर रहा होगा लेकिन शनि 17 से ही कुम्भ अपनी वक्री चाल लगेगा। आप एक प्रभावशाली व्यक्ति के रुप में उभर कर सामने आयेंगे और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे और सम्मान देंगे। आपकी कार्यक्षमता पर किसी प्रकार का संदेह नहीं रहेगा।

कुम्भ राशि : सप्ताह की शुरुआत की अवधि में आपके स्वास्थ्य, प्रसन्नता, मानसिक स्थिति और वित्तीय स्थिति में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी राशि में ही गोचर कर रहा होगा लेकिन 17 से शनि अपनी वर्की चाल चलेगा। इसके कारण आपको अचानक तनाव की अनुभूति होगी और खर्च बढ़ जायेंगे। आपके मन पर अतिरिक्त दबाव और तनाव रहने के संकेत मिल रहे हैं।

मीन राशि : सप्ताह आरम्भ में आपकी आय में वृद्धि होने से प्रसन्न रहेंगे। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मेष राशि में गोचर कर रहा होगा साथ ही शुभ ग्रहों की नज़र भी आपकी राशि पर बनी रहेगी। परन्तु आपके सेहत, खुशी, आत्मविश्वास, धैर्य प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा आपको कुछ हानि भी हो सकती है। समयावधि में आप स्वयं को प्रसन्न रखें आपको नियमित रुप से व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।

INPUT – BUERO REPORT 

यह भी देखें : अटाकी माता मंदिर का महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *