हाथरस श्री दाऊजी मेला : गणेश चतुर्थी व बल्देव छठ पर पूजा अर्चना एवं श्री वेद भगवान शोभा यात्रा व श्री वेद भगवान परावर्तन यात्रा का होगा आयोजन

1 min read
Spread the love

हाथरस : आज सभागार तहसील हाथरस में उप जिलाधिकारी सदर हाथरस/पदेन अध्यक्ष की अध्यक्षता में मेला श्री दाऊजी महाराज हाथरस वर्ष 2021 (देवछठ) के परंपरागत तरीके से आयोजन के संबंध में विस्तारपूर्वक विचार विमर्श हेतु मेला श्री दाऊजी महाराज समिति हाथरस के आजीवन सदस्यगणों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित मेला श्री दाऊजी महाराज समिति हाथरस के आजीवन सदस्यगणों द्वारा अपने-अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किए गए तथा सहर्ष संयुक्त रुप से मौखिक एवं लिखित सहमति प्रदान की गई कि मेला श्री दाऊजी महाराज हाथरस वर्ष 2021 (देवछठ) का परंपरागत तरीके से आयोजन स्थानीय प्रशासन/उप जिलाधिकारी सदर हाथरस/ पदेन अध्यक्ष व तहसीलदार हाथरस/पदेन सचिव द्वारा ही कराया जाय।

अतः उप जिलाधिकारी सदर हाथरस/पदेन अध्यक्ष द्वारा यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के संकेत मिलने पर संक्रमण के फैलाव एवं दुष्प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए मेला श्री दाऊजी महाराज हाथरस वर्ष 2021 का परंपरागत तरीके से व्यापक रुप से आयोजन कराया जाना संभव नहीं है। किंतु मेला श्री दाऊजी महाराज समिति हाथरस के आजीवन सदस्यगणों व आमजन की भावनाओं को
दृष्टिगत रखते हुए उप जिलाधिकारी सदर हाथरस/पदेन अध्यक्ष व तहसीलदार हाथरस/पदेन सचिव द्वारा ही जनसहभागिता के साथ सांकेतिक रूप से मेला श्री दाऊजी महाराज हाथरस वर्ष 2021 का आयोजन अवश्य कराया जाएगा, सांकेतिक मेला के दौरान कोरोना महामारी संबंधी उत्तर प्रदेश शासन की गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए परंपरागत तरीके से गणेश चतुर्थी व बल्देव छठ पर विधिवत पूजा अर्चना संबंधी कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा तथा गणेश चतुर्थी पर श्री वेद भगवान शोभा यात्रा व अनंत चतुर्दशी पर श्री वेद भगवान परावर्तन यात्रा का आयोजन कराया जाएगा।

इनपुट : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हाथरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *