जानिए गोवर्धन पूजा का महत्व

1 min read
Spread the love

गोवर्धन पूजा का महत्व हिन्दू धर्म के लोगों के लिए सबसे अधिक होता है। यह त्यौहार ज्यादातर लोग धूमधाम से मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाते हैं। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह त्यौहार कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष के पहले दिन यानी प्रतिपदा को मनाया जाता है और आमतौर पर यह दिवाली के पर्व के अगले दिन ही मनाया जाता है।

इस त्यौहार को मनाने के पीछे का कारण भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ है लेकिन इस त्यौहार को मनाने का क्या महत्व है इसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे गोवर्धन पूजा मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा है। इस पौराणिक कथा के अनुसार एक बार भगवान इंद्र ने ब्रज गांव में बहुत तेज बारिश शुरू कर दी थी। इस कारण से वहां पर बाढ़ आ गई और त्राहि-त्राहि मच गई।कई दिनों के लगातार तूफान के बाद लोगों को अप्रभावित देखकर भगवान इंद्र ने अपनी हार मान ली और बारिश को रोक दिया। इसलिए इस दिन को एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है और इस पूजा का अलग महत्व है। इससे श्री कृष्ण ने भगवान इंद्र के घमंड को चूर कर दिया और सभी ब्रजवासियों ने उस दिन से श्री कृष्ण की पूजा करना शुरू कर दी थी। उस दिन से ही गोवर्धन पूजा मनाई जाती है।

इस दिन लोग भगवान श्रीकृष्ण को  56 भोग को अर्पित करते हैं। आपको बता दें कि इस प्रसाद को अन्नकूट भी कहा जाता है। आपको बता दें कि हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन यह भोग भगवान को चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन में अन्न कभी खत्म नहीं होता है।

इन सभी कारणों की वजह से पर्व का हमेशा से ही एक विशेष महत्व माना जाता है।

INPUT- BUERO REPORT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *