सिकंदराराऊ : सुनील कौशल जी महाराज ने सुनाई भगवान शिव विवाह की कथा

1 min read
Spread the love

सिकंदराराऊ : नगर के ममता फार्म हाउस में चल रही रामकथा के दूसरे दिन भगवान शिव विवाह की कथा सुनाई गई।
रामकथा के दूसरे दिन आचार्य श्री सुनील कौशल जी महाराज ने भगवान शिव जी और पार्वती के विवाह की कथा सुनाई। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान व उद्योगपति, कासगंज जिला उपाध्यक्ष भाजपा गौरीशंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर व्यासजी को पटका पहना कर स्वागत किया। अतिथियों का सम्मान आकाश दीक्षित आयोजक ने स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत सम्मान किया।
कथा सुनाते हुए व्यास जी ने कहा कि जीवन में राम की महिमा अनंत है।
भगवान शिव तो भोले हैं , पृथ्वी का पालन एवं संहार करने की शक्ति भी इन्ही के पास है। शिव महिमा एवं सती प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव शंकर को सती के पिता दक्ष ने यज्ञ में नहीं बुलाया, लेकिन सती हठ कर अपने पिता के घर यज्ञ में शामिल होने गईं। वहां उन्हें अपने व भगवान शिव के अनादर का सामना करना पड़ा, जिससे दुखी होकर उन्होंने अपनी देह को योगाग्नि में स्वाह कर दिया।
कथा में देवेन्द्र दीक्षित शूल, विशाल राज चौहान, जयप्रकाश गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, राजेन्द्र सिंह, मुनेन्द्र सिंह, विवेक दुबे, मनोज शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, अरुण दीक्षित, सजल पंडित, सोहित , दुर्वेश पचौरी ,सुरेंद्र दीक्षित , जोगिंदर दीक्षित आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *