जागेश्वर महादेव मंदिर की वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई
1 min readसिकंदराराऊ : जागेश्वर महादेव मंदिर की वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन हुआ।
विद्वान आचार्य पंडित श्री सुभाष चंद्र दीक्षित के आचार्यात्व एवं वैदिक मंत्रोच्चारण में हवन एवं यज्ञ कार्यक्रम हुआ। जिसमें यजमान सत्य प्रकाश गुप्ता, रितिक गुप्ता एवं राधा गुप्ता आदि ने मानव जाति के कल्याण हेतु हवन यज्ञ में विधि- विधान के साथ आहुतियां दी गई एवं मन्दिर के गर्भ गृह में शिवलिंग पर शहस्त्राभिषेक व जलाभिषेक करवाया गया।
आचार्य सुभाष चंद्र दीक्षित ने कहा कि शिव ने कालकूट नामक विष पिया था जो अमृत मंथन के दौरान निकला था। शिव ने भस्मासुर को जो वरदान दिया था उसके जाल में वे खुद ही फँस गए थे। शिव ने कामदेव को भस्म कर दिया था। शिव ने दक्ष के यज्ञ को नष्ट कर दिया था। ब्रह्मा द्वारा छल किए जाने पर शिव ने ब्रह्मा को शापित कर विष्णु को वरदान दिया था। शिव की महिमा का वर्णन पुराणों में मिलता है।
इस अवसर पर सत्य प्रकाश गुप्ता, रितिक गुप्ता, सतीश चंद माहेश्वरी, जय प्रकाश गुप्ता एडवोकेट,पंकज गुप्ता,अमरेश माहेश्वरी,पारस गुप्ता, बिभोर माहेश्वरी, अंकुश उपाध्याय, अभितेश राजाजी, विकास महाजन, देवांश माहेश्वरी, ब्रजमोहन गुप्ता, दाऊदयाल वार्ष्णेय, ओमवती गुप्ता, राधा गुप्ता, शशिप्रभा माहेश्वरी, मंजू माहेश्वरी, गरिमा गुप्ता, गौरी माहेश्वरी, शशि वार्ष्णेय, वीना वार्ष्णेय, कमलेश शर्मा, आरती त्रिवेदी, मंजू गुप्ता, पिंकी गुप्ता आदि मैजूद रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें :-