भारतीय कछवाहा (कुशवाहा) क्षत्रिय महासभा का शताब्दी समारोह 12 फरवरी दिन रविवार को सम्पन्न हुआ

1 min read
Spread the love

भारतीय कछवाहा (कुशवाहा) क्षत्रिय महासभा का शताब्दी समारोह 12 फरवरी दिन रविवार को सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता श्री नूर सिंह कुशवाहा ( राष्ट्रीय अध्यक्ष कछवाहा कुशवाहा क्षत्रिय महासभा ने की)
महासभा के शतवर्ष जयंती समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री प्रताप सिंह कुशवाहा उपनिदेशक (कृषि) जयपुर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा समाज शैक्षणिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़ा है | कुछ भी हो अपने बच्चों को यथा शक्ति पढ़ने कि आवश्यकता है शिक्षा से उन्नति का मर्ग प्रशस्त होगा|

मुख्य वक्ता प्रोफ़ेसर लल्लन प्रसाद कुशवाहा (बिहार) ने कहा बिहार का कुशवाहा jamrtजाग्रत हुआ है और राजनीति में सक्रीय भागीदारी रहती है परन्तु जनसंख्या के आधार पर हिस्सेदारी और होनी चाहिए इससे पूर्व श्री राजकुमार कुशवाहा प्रदेशाध्यक्ष (कानपूर) ने कुशवाहा क्षत्रियों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा अतीत गौरवशाली है सबसे पहले राष्ट्रीय अधिवेशन का उदघाटन डॉ० पी.पी. सिंह डायरेक्टर प्रेम रघु आयुर्वेदिक अस्पताल हाथरस ने फीता काटकर शुभारम्भ किया| दीप प्रज्ज्वलन डालचंद्र कुशवाहा , भगवती शरण कुशवाहा आगरा, राम किशन कुशवाहा मालाबाड ने किया |
विशिष्ठ अतिथियों में श्री सिंहासन सिंह (सासाराम) , मनमोहन सिंह प्रधानाचार्य छबडा ( राज० , बी० एस० कुशवाहा ) MD , भगत सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा , हर्ष कान्त कुशवाहा पूर्व चैयरमैन . प्रवेश कुमार कुशवाहा ग्रेटर नॉएडा, राम लाल कुशवाहा एटा , मंजुलता कुशवाहा प्राचार्य , चन्दन सिंह प्रेमी आगरा आदि ने सभा को संबोधित किया |

अधिवेशन में भारत वर्ष के कई प्रान्तों मध्यप्रदेश , राजस्थान . दिल्ली, हरियाणा . उत्तर प्रदेश के कुशवाहा बंधुओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया| विशेष रूप से मध्य प्रदेश से कैलाश चन्द्र प्रदेश अध्यक्ष , उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार कुशवाहा, राजस्थान से महासभा के महासाचिव श्री मुकुट कुशवाहा अपने दलबल के साथ प्रतिभाग किया | सम्मलेन में लगभग चार हजार पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहीं |
महाधिवेशन कि अध्यक्षता नूर सिंह कुशवाहा ने कि और सफल संचालन महासचिव मुकुट कुशवाहा और सह संचालन ठा० बीर बहादुर सिंह ने किया|
यह अधिवेशन पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग , इं प्रकाश चन्द कुशवाहा एवं सूरजपाल सिंह राघव जिलाध्यक्ष के संयोजकत्व में हुआ |
सभी आगंतुकों का दो दिन 11,12 फरवरी को नाश्ता भोजन का प्रबन्ध किया समाज सेवा रामस्वरूप कुशवाहा ज्वैलर्स और उमेश कातिब और उनकी टीम ने पूरा सहयोग किया| एवं स्वागत द्वार का प्रबन्ध जुगल किशोर कुशवाहा ने किया |
और स्थानीय कार्यकर्ताओं संतोष कुमार कुशवाहा , राजकुमार(राजू) ,योगेश कुमार कुशवाहा, सूरज पाल सिंह राघव, पुष्प कुमार कुशवाहा , निहाल सिंह कुशवाहा ,नेम सिंह कुशवाहा, डॉ रामवीर सिंह , दिनेश कुमार एडवोकेट , गिरीश राजावत , पप्पू सेठ , मास्टर चन्दन सिंह, देवेन्द्र शास्त्री , भोजराज सिंह , दलवीर सिंह , वीर बहादुर सिंह, रामस्वरूप कुशवाहा , संजय सिंह , शिव कुमार कुशवाहा के विशेष सहयोग से कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हुआ |

INPUT – DEV PRAKASH

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *