धनतेरस के दिन इन चीजों का दान करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी

1 min read
Spread the love

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल कुछ लोग यह त्योहार 22 व कुछ लोग 23 अक्टूबर को मनाएंगे। हालांकि ज्यादातर ज्योतिषाचार्य धनतेरस का त्योहार 22 अक्टूबर को मनाना उत्तम बता रहे हैं। मान्यता है कि धनतेरस पर सोना-चांदी, कपड़े, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदना शुभ होता है। शास्त्रों में धनतेरस के दिन खरीदारी करने के साथ ही कुछ चीजों का दान करना भी लाभकारी बताया गया है।

अनाज– मान्यता है कि धनतेरस के दिन अगर आप अनाज का दान करते हैं तो घर में अन्न का भंडार हमेशा भरा रहता है। अनाज दान करने के अलावा किसी गरीब को भी भोजन कराया जा सकता है। भोजन कराने के बाद दक्षिणा भी देना शुभ होता है।

लोहा- धनतेरस के दिन लोहे का दान बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोहे का दान करने से जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि इस दिन लोहा दान करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं।

कपड़े- धनतेरस के दिन कपड़ों का दान शुभ माना जाता है। इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को गरीब को कपड़े दान करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

झाड़ू- धनतेरस के दिन झाड़ू का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन झाड़ू दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन किसी मंदिर या गरीब को झाड़ू दान करने से धन-दौलत का अभाव नहीं होता है।

INPUT- BUERO REPORT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *