स्वयं विष पीकर भक्तों को प्रसन्न रखते हैं महादेव : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज 

1 min read
Spread the love

अलीगढ :  भगवान शिव के पावन एवं पवित्र महीने श्रावण मास में वैदिक ज्योतिष संस्थान द्वारा निरंतर जन कल्याण हेतु भगवान शिव की आराधना हेतु रुद्राभिषेक करवाए जा रहे इसी श्रखला में शनिवार को खेरेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान शिव का विधि विधान से अभिषेक करवाया गया।
प्रातः कालीन बेला में वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज की अध्यक्षता में आचार्य गौरव शास्त्री,ऋषि शास्त्री,देवेश शास्त्री,रवि शास्त्री, ऋषभ शास्त्री आदि आचार्यों ने मुख्य यजमान डॉ राजेश्वर चौधरी सपरिवार द्वारा भगवान गणेश,गौरी, भूमि पूजन कर समस्त देवी देवताओं का आवाहन कर दूध, दही,घी,शहद,बूरा से वैदिक मन्त्रोंच्चार के साथ रुद्राभिषेक करवाया इसी बीच स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने भगवान शिव के अभिषेक के महत्त्व को बताते हुए कहा कि अधिकमास में भगवान विष्णु और शिव दोनों की आराधना का विशेष फल मिलता है।भगवान शिव भक्तों की प्रसन्नता के लिए स्वयं औघड़वासी हैं और विष पीकर अपने भक्तों को कष्टों से बचाते हैं। अभिषेक के बाद महादेव की आरती में रामु शर्मा, रामकुमार शर्मा,धीरज शर्मा,चेतन शर्मा,संजय नवरत्न,अनिल तिवारी, निपुण उपाध्याय,रजनीश वार्ष्णेय, शिब्बू अग्रवाल,तेजवीर सिंह सहित दर्जनों उपस्थित रहे।

INPUT – VINAY  CHATURVEDI 

यह भी देखें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *