लोग बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान: निखिलवर्ती पाठक

1 min read
Spread the love

सिकंदराराऊ : क्षेत्र के गांव बाजीदपुर एवं अगसौली, नगला भूड़, डंडेसरी, नगला अदू में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथा पीसीसी सदस्य निखिलवर्ती पाठक की अगुवाई में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया । मोदी सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनविरोधी बताते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए।
पीसीसी सदस्य निखिलवर्ती पाठक ने कहा कि लोग बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। देश में नफरत फैल रही है। इसी कारण भारत जोड़ो यात्रा का संदेश इस यात्रा के माध्यम से घर-घर लोगों के बीच जाकर दिया जा रहा है।
श्री पाठक ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ने देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया है। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक, पंचायत स्तर पर राहुल गांधी के संदेश पहुंचा रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में तेजी लाने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
श्री पाठक ने कहा कि आज देश में तानाशाह सरकार चल रही है। इसी तानाशाही के खिलाफ राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। इसके बाद राहुल गांधी का संदेश प्रदेश में घर-घर तक पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की चिट्ठी हर घर तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि एकता इसी तरह जारी रहनी चाहिए, जिससे कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भी अपनी जीत का परचम लहरा सके।
ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप जादौन ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह भारत जोड़ो यात्रा को जोश के साथ पूरा किया है, उसी प्रकार देश में अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को पूरा करेगी। कांग्रेसी यात्रा की अपार सफलता एवं राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला कर भाजपा सरकार गलत तरीकों से उन्हें घेरने में लगी है । भाजपा सरकार द्वारा दबाव की नीति अपनाई जा रही है और झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर अर्जुन बघेल, रज्जन सिंह, युवराज सिंह जादौन, कैलाश भाई, चांद खान, गौरव उपाध्याय, गौरव कश्यप, गिरीश दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे|

INPUT- VINAY CHATURVEDI 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *