गिरिराज जी के दर्शन करने आये पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी

1 min read
Spread the love

गोवर्धन : उप्र सरकार के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने गोवर्धन परिक्रमा का निरीक्षण किया तथा ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों से विकास की जानकारी ली। दानघाटी गिरिराजजी के दर्शन कर ई रिक्शा से परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। मंगलवार को पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने बस स्टैंड पर बन रही मल्टी स्टोरी पार्किंग को देखा। इसके उपरांत उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत और कार्यकारी अधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह से विकास कार्यों की जानकारी ली। यहां से वह दानघाटी मंदिर पहुंचे और गिरिराजजी के दर्शन किए। सेवायत पवन कौशिक ने प्रसादी दुपट्टा पहनाकर व प्रसाद देकर स्वागत किया। पूरन कौशिक और लछमन शोले ने स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री सुशील अग्रवाल ने जनसमस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर रमाकांत कौशिक, सीओ वरुण सिंह, उज्ज्वल ब्रज के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप दीक्षित, आर्केटेक्ट मयंक गर्ग, भागीरथ सैनी, मुकुल अग्रवाल आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *