हाथरस : महावीर जंयती पर घर-घर बनाई गयी रंगोली

1 min read
Spread the love

सासनी (हाथरस) : जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर का जन्मोत्स के दौरान जैन संप्रदाय के लोगों ने घर-घर रंगोली मनाकर लॉक डाउन का जहां समर्थन किया वहीं भगवान महावीर से कोरोना वायरस के नाश की प्रार्थना की।

जैन संप्रदाय के अंजय जैन ने बताया कि भगवान महावीर ने पांच सिद्धांत बताए, जो समृद्ध जीवन और आंतरिक शांति की ओर ले जाते हैं। यह सिद्धांत हैं- अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह। यहां पढ़ें महावीर स्वामी के कुछ विचार हर एक जीवित प्राणी के प्रति दया रखो. घृणा से विनाश होता है। सभी मनुष्य अपने स्वयं के दोष की वजह से दुखी होते हैं , और वे खुद अपनी गलती सुधार कर प्रसन्न हो सकते हैं। आत्मा अकेले आती है अकेले चली जाती है, न कोई उसका साथ देता है न कोई उसका मित्र बनता है। चंचल मन को नियंत्रित कर सके, और आत्मा को शुद्ध कर सके उसे ज्ञान कहते हैं। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन होने के कारण समुदाय द्वारा घरों में रंगोली बनाकर कोरोना वायरस के संपूर्ण नाश की प्रार्थना की है।

इनपुट : आविद हुसैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *