शिव भक्तों की सेवा करना पुनीत कार्य : विपिन वार्ष्णेय

1 min read
Spread the love

सिकंदराराऊ : कावडियों की सेवा के लिए समाजसेवियों के द्वारा जगह जगह शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
बता दें कि देवों के देव महादेव सदाशिव आशुतोष के जलाभिषेक के लिए तीर्थराज सोरों के लहरा घाट से गंगाजल लाने की पौराणिक मान्यता है। शिव भक्तों का सैलाब गुरुवार की शाम से ही देखने को मिल रहा है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा रूट डायजेडवर्ट कर कांवड़ियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कावड़िया को किसी भी तरह की परेशानी ना हो जिसके लिए जिला प्रशासन के अलावा कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपने अपने शिविर लगाए हैं जिसमें स्वल्पाहार भोजन के साथ साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी ध्यान रखा गया है। इसी क्रम में कासगंज रोड स्थित ममता फर्नीचर हाउस पर नगर के समाजसेवीयो द्वारा शिविर लगाया गया है। शिविर में समाजसेवीयो द्वारा भोले के भक्तों की सेवा के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है।
भाजपा व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के ब्रज प्रांत संयोजक विपिन वार्ष्णेय एवं प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया ,चेतन शर्मा, विष्णु वार्ष्णेय के द्वारा शिविर में पहुंचकर कावड़ियों की पूर्ण भाव से प्रसादी ग्रहण कराकर सेवा की गई।
विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि भोले के भक्तों की सेवा करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। यह एक पुनीत कार्य है। इसलिए भोले के भक्तों की सभी लोगों को मिलकर हर संभव सेवा करनी चाहिए।
आयोजन में प्रमुख रूप से सुभाष शर्मा, अजय कुमार, संजय गोस्वामी, अशोक उपाध्याय, धीरज वार्ष्णेय, अरविंद कुमार मिश्रा, सुनील गुप्ता, अरविंद त्रिवेदी, बंटी यादव, डॉ सुनील यादव, सत्य प्रकाश यादव, हरिओम यादव, नीरू उर्फ नीरज यादव, गोपाल वार्ष्णेय, शिव कुमार यादव, सोनू यादव, नवल किशोर यादव, विपिन मामा, सीमा देवी, सुरेंद्र शर्मा, रामगोपाल गर्ग, उमेश वर्मा, गौरव गांधी, राकेश कुमार, गोनी श्रीवास्तव आदि लोग सम्मिलित रहे।

INPUT-VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *