सिकंदराराऊ : समाजसेवियों ने लगाए कांवरियों की सेवा के लिए कैंप

1 min read
Spread the love

सिकंदराराऊ : महाशिवरात्रि पर्व के चलते राजस्थान मध्य प्रदेश सहित ब्रज के लाखों शिव भक्तों की महादेव के प्रति श्रद्धा देखते बन रही है। देवों के देव महादेव सदाशिव आशुतोष के जलाभिषेक के लिए तीर्थराज सोरों लहरा घाट से गंगाजल लाने की पौराणिक मान्यता है। शिव भक्तों का सैलाब गुरुवार की शाम से ही देखने को मिला। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा रूट डायवर्ट कर कांवड़ियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। काबरियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो जिसके लिए जिला प्रशासन के अलावा कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपने अपने शिविर लगाए हैं। जिसमें स्वल्पाहार भोजन के साथ साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी ध्यान रखा गया है। इसी क्रम में कासगंज रोड स्थित ममता फर्नीचर हाउस पर नगर के समाजसेवीयो द्वारा शिविर लगाया गया। जिसका पूजा अर्चना कर विधिवत शुभारंभ पथवारी माता मंदिर के पुजारी जगदीश कश्यप एवं प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया के द्वारा किया गया।
आयोजन में प्रमुख रूप से चेतन शर्मा,सुभाष शर्मा,अजय कुमार,संजय गोस्वामी,अशोक उपाध्याय,अरविंद कुमार मिश्रा, सुनील गुप्ता,अरविंद त्रिवेदी,बंटी यादव,डॉ सुनील यादव,सत्य प्रकाश यादव,गोपाल वार्ष्णेय,शिव कुमार यादव,सोनू यादव,नवल किशोर यादव,विपिन मामा,सीमा देवी,सुरेंद्र शर्मा,रामगोपाल गर्ग,गौरव गांधी,राकेश कुमार,गोनी श्रीवास्तव आदि लोग सम्मिलित रहे।

INPUT-VINAY CHATURVEDI 

यह भी देखें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *