सासनी : पीपल की डाल गिरने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त
1 min read
सासनी : गांव रामनगर में एक मकान पर रात को आई आंधी में पीपल के पेड की डाली टूटकर गिर गई। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया तथा एक किशोर घायल हो गया। जिससे मकान स्वामी का हजारों का नुकसान हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव रामनगर में गोपाल चैधरी पुत्र राजेन्द्र सिंह के मकान के सामने एक विशालकाय पीपल का पेड है। जो रात आई आंधी में उसी डाली टूट गई थी। इस ओर किसी का ध्यान भी नहीं था। बताते हैं कि पीपल की वह भारी भरकम मोटी डाली मकान की छत गिर गई। जिससे छत में लगी पत्थर की पटिया टूट गई। जिससे छत भरभराकर गिर गई। उसी कमरे में गोपाल का 12 वर्षीय पुत्र सो रहा था। पटिया गिरने के कारण किशोर विनीत घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गये। किसी प्रकार लोगो ने मलवा हटा कर घायल किशोर को बाहर निकाला और उपचार के लिए चिकित्सकों के पास ले गये। जहां उसका उपचार जारी है। समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों को नहीं दी गई थी।
इनपुट :- आविद हुसैन
यह भी देखे : किस प्रकार से करें कपास की खेती । खेती किसानी
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
http://is.gd/ApbsnE